मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने पशुओं को पेयजल मुहैया कराने के लिए जिले के चार सौ से अधिक तालाबों को पानी से भरने का आदेश दिया है। उन्होंने जिले के तीनों नहर प्रखण्ड के अधिशासी अभियंताओं को दिए निर्देश में कहा है कि नहरों का संचालन कर एक सप्ताह के अंदर पानी से लबालब कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी में जिले के अधिकतर तालाब सूख गए हैं, इससे पशुओं के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। खासकर छुट्टा पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- तालाबों से गायब अमृत, सरोवरों में धूल और बना मैदान इससे पशुओं के समक्ष समस्या खड़ी हो गयी है। पेयजल के लिए परेशान पशु गांवों में पहुंच कर जायद की फसलों को भी क्षति पहुंचा रहे है। इसी को देखते हुए मुख्य...