रामपुर, दिसम्बर 24 -- विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति एवं टीबी फोरम की मासिक समीक्षा बैठक में सीडीओ और सीएमओ द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली का वितरण किया गया। सीएमओ ने टीबी के मरीजों से अपील की कि वे इलाज को बीच में न छोड़ें तथा उपचार पूर्ण रूप से कराएं। साथ ही इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श प्राप्त करने एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के घर में टीबी से संबंधित लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बलगम की जांच कराएं। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सत्यप्रकाश, कामरान, अखलाक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.