देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने जल दोहन पर आधा दर्जन विभागों से ब्योरा मांगा है। इसके लिए उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला पंचायत के एएमए, क्रीड़ा अधिकारी, उद्योग विभाग, खाद्य एवं रसद तथा विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता को पत्र भेजा है। इसमें जल दोहन करने वाले ईट भट्ठा, वाटर पार्क, गाड़ी धुलाई सेंटर, उद्योग, आरो प्लांट, होटल, रेस्टोरेंट की जानकारी मांगी गयी है। ताकि एक व्यक्ति द्वारा की गयी शिकायत की जांच कराई जा सके। शहर के खोराराम रोड, अमेठी मंदिर निवासी निर्मल कुमार त्रिपाठी ने 6 फरवरी-26 को आईजीआरएस एवं एनजीटी में शिकायत किया कि ईट भट्ठा, वाटर पार्क, गाड़ी धुलाई सेंटर, ह्यूम पाइप फैक्ट्री, इंटरलाकिंग ईट, उद्योग, माल, आरो प्लांट, होटल, बोतल बंद पानी, रेस्टोरेंट आदि में नियमों को ताक पर रखकर ब...