पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को कार्ड वितरित कर अंक पत्र दिए गए। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्रावि पिपरिया अगरू में वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने पढ़ाई को ही कामयाबी की कुंजी बताया। कहा कि एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान में स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। कक्षा पांच के सोनू, कक्षा चार की राखी कक्षा तीन की प्रियांशी, कक्षा दो की राखी , कृष्णा, मीनाक्षी, हनी, सोनी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका सईदा के स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। बीईओ सुनील कुमार सिंह समेत सत्यदेव शाक्य, सरिता मिश्रा,सतीश कुमार, अभिषेक सक्सेना, आकाश भारती व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। अन्य स्कूलों में भी रिजल्ट वितरण हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.