सीडीओ ने चौपाल में सुनी समस्याएं, विकास कार्यों का लिया गया जायजा
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत नटवा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह ने परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदरश चौधरी की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्या सुनीं। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान सीडीओ ने ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, आवास, मनरेगा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ग्राम चौपाल में जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.