शामली, फरवरी 20 -- सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने क्षेत्र के गांव आलदी में चौपाल आयोजित कर जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों का समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को गांव आलदी में आयोजित पंचायत में सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने जन सुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या आ रही है। नाला चॉक हो गया है, जिससे पानी रजवाने में नही जा पा रहा है। सीडीओ ने सचिव को जल्द ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में एडीओ पंचायत वसीम, सचिव हार्दिक, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.