सीडीओ ने घरौंदा बाल आश्रम का औचक निरीक्षण किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने शुक्रवार को गोविंदपुरम स्थित घरौंदा बाल ग्रह (शिशु) एवं घरौंदा विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार और सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चों को आश्रय दिया जाता है, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में सभी बच्चे स्वस्थ हैं और उनका नामांकन निकटवर्ती विद्यालयों में कराया गया है। बच्चों का समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। निरीक्षण में संस्था की साफ-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.