आजमगढ़, मार्च 6 -- शाहगढ़। सठियांव ब्लाक के डीह गांव के पंचायत भवन पर शुक्रवार को गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ परीक्षित खटाना ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, नाली, आवास, शौचालय, राशनकार्ड, पेंशन और विद्युत आपूर्ति से जुड़ीं विभिन्न समस्याएं उठाईं। चौपाल में बीडीओ हरिमोहन सिंह, एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान ऊषा देवी आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.