बस्ती, मई 22 -- गायघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कुदरहा विकास खंड में बृहस्पतिवार को सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने शिवपुर उजियानपुर गोशाला, ब्लॉक मुख्यालय और पांउ मिनी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। दोपहर लगभग एक बजे सीडीओ मिनी औद्योगिक क्षेत्र पांउ पहुंचे, जहां उन्होंने सक्रिय दो इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शेष खाली भूखंडों का शीघ्र आवंटन आवेदकों को करने के निर्देश जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को दिए। इसके बाद वे शिवपुर और उजियानपुर गोशालाओं में पहुंचे, जहां कुल 104 बेसहारा गोवंश संरक्षित हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए गोशालाओं में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- टीन शेड पर पुवाल डालकर मवेशियों को दें राहत : डीएम निरीक्षण के दौरान दोनों गोशाल...