मिर्जापुर, फरवरी 4 -- चुनार। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मंगलवार की शाम नरायनपुर विकास खंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने फिरोजपुर- ललईपुर स्थित गौशाला, रैपुरिया ग्राम पंचायत में हथकरघा,विंध्य मार्ट तथा नकहरा में पंचायत भवन आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होने ब्लाक कार्यालय में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं और जनशिकायतों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आईजीआरएस व ग्राम चौपाल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश बीडीओ सिद्धार्थ मिश्र को दिए। कहा कि इसकी नियमित समीक्षा की जाए। सीडीओ ने मूसेपुर गांव में संचालित सेनेटरी नैपकिन यूनिट के संबंध में भी जानकारी ली। बरेव गांव में विद्युत पोल से जुड़ी शिकायत लंबित मिलने पर संबंधि...