मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने रानीपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विकास खंड की योजनाओं के अभिलेख एवं सेवा पुस्तिका/जीपीएफ पासबुक अपूर्ण रखे जाने और निर्माण पत्रावली लापरवाहीपूर्ण मिली। साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास पूर्ण न होने तथा सुनवाई के प्रकरणों का निस्तारण पर फीडबैक न लेकर समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही पाए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी, लेखाकार एवं बाबू रानीपुर को कड़ी फटकार लगाते हुए अभिलेखों को पूर्ण करने के साथ साथ योजनाओं के कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गोकुलपुरा विकास खण्ड रानीपुर में आयोजित जन चौपाल में प्रतिभाग कर आम जनता को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। मुख...