बिजनौर, मार्च 28 -- नहटौर। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि मनरेगा के चल रहे विकास कार्यों का सत्यापन सेक्टर प्रभारी के द्वारा होगा। कार्यों में लापरवाही या कमी मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली। शनिवार को नहटौर स्थित ब्लॉक कार्यालय पर सीडीओ रणविजय सिंह ने संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि से होने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन में संचालित स्वयं सहायता समूह की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश जारी किये। ब्लॉक परिसर में आयोजित संचालित निर्माण कार्यों को भी देखा। उन्होंने कार्यालय की लकड़ी की अलमारियों को बदलने के निर्देश दिये। इस अवसर पंकज कुमार सिद्धार्थ एपीओ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.