सहारनपुर, फरवरी 11 -- बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सुमित आर महाजन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला समन्वयकों के सभी कक्षों का जायजा लिया। फाइलों के रखरखाव, अभिलेखों की स्थिति और कार्यालय की साफ-सफाई की जांच की गई। कई स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि कुछ कमियों पर सुधार के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्कूलों के लिए मंगाई गई खेल सामग्री की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में भेजी जाने वाली सामग्री मानक के अनुरूप और उपयोगी होनी चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बीएसए कोमल चौधरी, फहीम, अंकुर गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.