सीडीओ ने किया नवनिर्मित आईटीआई भवन का निरीक्षण
देवरिया, मई 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को देसही देवरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत डीघवा पौटवा में बने आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदय संस्था द्वारा भवन को संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया गया। आगामी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। निरीक्षण के दौरान परिसर में उगी घास फूस की साफ सफाई का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को दिया। उन्होंने नगर पंचायत हेतिमपुर में गोवंश आश्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। छः माह पूर्व आश्रय केंद्र को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को हैंडओवर कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय केंद्र के चारों तरफ बनाई गई बाउंड्री जांच में क्षतिग्रस्त पाई गई मुख्य विकास अधिकारी ने इसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- गोशाला का डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.