सीडीओ ने किया चखनी घाट पुल का किया निरीक्षण
देवरिया, जून 6 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चखनी घाट पर बन रहे पुल में आयी दरार को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने भी उपपरियोजना प्रबंधक के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उपपरियोजना प्रबंधक ने तकनीकी खामियों से सीडीओ को अवगत कराया। बताते चलें कि पुल निर्माण एक पाये में आयी दरार के बाद गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगने लगा है। वहीं विभागीय जिम्मेदार मशीन की खामियों के कारण समस्या आने की जानकारी दे रहे हैं।बिहार को जोड़ने के लिए लम्बे समय से चखनी घाट पर पुल बनाए जाने की मांग चल रही थी। यहां खनुआ नदी पर बांस बल्ली के सहारे बनाए गए पुल से दोनों प्रान्त के लोग आवागमन करते थे। क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर के प्रयास से 16 करोड़ की लागत से यह पुल तैयार हो रहा है। निर्माण के दौरान तकनीकी खामियों से पुल के एक पिलर में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.