सहारनपुर, फरवरी 26 -- मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने गुरुवार को देवबंद स्थित खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुश्रवण कराए जाने को निर्देशित किया। साथ ही सरकार द्वारा विकासकारी योजनाओं को परिसर की दीवारों पर पेंटिंग कराए जाने को निर्देशित किया। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने गुरुवार को देवबंद विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर में निष्प्रोज्य आवासो के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई को निर्देशित करते हुए परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयो में भ्रमण करते हुए अभिलेखो और पत्रावलियों को उध्यतन कराए जाने को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने शासकीय पद्धति को पेपर लैस ऑफिस परिवर्तित क...