सीडीओ ने किया कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण
कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह के साथ सोमवार को मसवानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय में 270 में से 239 और प्राइमरी विद्यालय में 101 में से 85 छात्र उपस्थित मिले। सीडीओ ने मध्याह्न भोजन, डीबीटी, डिजिटल कक्षाओं और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने विद्यालय में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों के उपयोग की भी जानकारी ली और शिक्षकों को स्मार्ट क्लास एवं अन्य तकनीकी माध्यमों का नियमित प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- बेस्ट ऐप से जिले के सरकारी स्कूलों की होगी मॉनिटरिंग लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.