अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को अमरोहा ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सभी पटलों का निरीक्षण कर फाइलों का रखरखाव देखा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली, नाराजगी जताते हुए सुधार को चेताया। कई अधिकारियों की कार्य प्रगति सही नहीं मिली। एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान दो बैंक सखी और समूह सखी को छोड़कर बाकी का कार्य ठीक नहीं मिला। संबंधित बैंक सखी और समूह सखी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली हैं, उनमें सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिए गए हैं। डीएम ने बैंक अफसरों पर जताई नाराजगी अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने सोमवार को पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की। इस दौरान बैंकों को जो लक्ष्य दिया गया था, उसके सापेक्ष प्रगति सही नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.