हापुड़, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा को बेहतर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने सबली महादेव मंदिर व सबली मंदिर कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को मंदिर मार्ग पर साफ-सफाई पुख्ता रखने के दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सबली स्थित सबली महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति जांची। उन्होंने कांवड़ मार्ग में सड़क किनारे पड़ी हुई पॉलीथिन, घास, तालाब की साफ-सफाई, चारों तरह बैरिकेडिंग और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आगामी 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है, अभी दो से तीन दिन बाद कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने शुरू हो जाएंगे। इ...