सीडीओ ने अंत्येष्ठी स्थल पर मिली खामियों को लेकर लगाई फटकार
शामली, मई 12 -- शामली। सोमवार को सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने क्षेत्र के गांव कुडाना स्थित अंत्येष्ठी स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें खामिया मिलने पर उन्होने नाराजगी जाहिर की और सचिव को कडी फटकार लगाते हुए साफ सफाई तथा टूटे फर्श की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए है। सोमवार को सीडीओ विनय कुमार तिवारी क्षेत्र के गांव कुडाना पहुंचे, जहां उन्होने ग्राम पंचायत स्थन से किए गए विभिन्न कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अंत्येष्ठी स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां गंदगी और फर्श टूटा पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने ग्राम सचिव को कडी फटकार लगाते हुए कहा कि साफ सफाई व्यावस्था सुश्चित की जाये। साथ ही टूटे फर्श की मरम्मत कराई जाये तथा लिपाई पुताई का कार्य भी किया जाये। उन्होने चेतावनी दी कि यदि अंत्येष्ठी स्थल की भी दुर्दशा मिलेगी तो कार्यवाही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.