फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- थाना दक्षिण में सीडीओ के स्टैनो कुमार गौरव निवासी इंदिरा कालोनी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह बच्चों के साथ बाजार गया था। तभी बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मारी और गाली गलौज कर विवाद करने लगे। आरोपी मारपीट कर मौके से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वह अपने बच्चों के साथ बाजार में खरीदारी को गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...