सीडीओ के वाहन से टकराई बाइक, दो किशोरों को आई चोटें
कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज,संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो किशोर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनके वाहन से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे बाइक सीधे सरकारी वाहन के सामने जा पहुंची। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल वाहन रुकवाया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई।दुर्घटना यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में पांच लोग घायल में मौसमपुर मौरारा निवासी शिव और कुतलूपुर निवासी अजय घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.