हरिद्वार, फरवरी 1 -- हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल बनाने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है। स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देते हुए यह अभियान अब शहर से लेकर गांवों तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सीडीओ ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिवालिक नगर मोड़, गंगनहर मोड़ से बहादराबाद चौराहे तक सड़कों और नालियों की सफाई की गई। सभी पंचायतों में स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जनसहभागिता के बिना स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार का सपना साकार नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अभियान में डीडीओ वेद प्रकाश, जिला पंचायतीराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, नोडल स्वजल चंद्रकांत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.