सीडीओ के निरीक्षण से विकास भवन में हड़कंप, 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
कन्नौज, मई 29 -- कन्नौज। जिले में कार्यालयों में अनुशासन और समयपालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने विकास भवन परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही विकास भवन में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी अपनी सीटों से गायब मिले, जबकि उपस्थिति पंजिकाओं की जांच में 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने जिला कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा, कृषि रक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला उद्यान, अनुसूचित जाति एवं विकास निगम तथा जिला पंचायत राज कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इसे कार्य संस्कृति में लापरवाही बताते हुए गहरी नाराजगी जाहिर की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.