बागेश्वर, मार्च 6 -- होली पर्व समाप्त होने के बाद भी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 30 कार्यालयों में कुल 34 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि सिंचाई विभाग के ईई और जिला युवा कल्याण अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सबसे पहले अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद जीआईएस सेल, बहुद्देशीय वित्त, कृषि, उद्यान, कृषि एवं भूमि संरक्षण, पंचस्थानी, बाल विकास, पशुपालन, पीआरडी, डेयरी, रीप परियोजना, उरेडा, मत्स्य, जिला पंचायत राज, ग्रामीण विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.