सीडीओ की सख्ती के बाद टेंडर की आपत्तियों का निस्तारण
मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग ने चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए खोले गए टेंडर की आपत्ति का शनिवार को निस्तारण कर लिया है। मुख्य अभियंता की जांच में फाइनेंशियल बिड के संबंध में दाखिल की गई आपत्ति को गलत पाया। मुख्य अभियंता की रिपोर्ट को शासन ने भी सही माना है। अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव का कहना है कि सोमवार को फाइनेंशियल बिड खोलने के बाद संबंधित ठेकेदार से अनुबंध कराके पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतें मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की सख्ती के बाद दूर कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने शीघ्र टेंडर स्वीकृत कर जाली लगवाने का दिया निर्देश सीडीओ ने शुक्रवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.