सीडीओ की पब्लिक संग चौपाल, कहा सबको मिलेगा पानी
मैनपुरी, जून 4 -- क्षेत्र के ग्राम दिहुली में जल जीवन मिशन के तहत घरों में पानी न पहुंचने को लेकर की गईं 200 से अधिक आईजीआरएस शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीडीओ नेहा बंधु गांव पहुंचीं। वहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल संरक्षण की अपील की। कहा कि लोग पानी बचाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की सलाह दी। सीडीओ ने बताया कि गांव में अब तक 17 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने की शिकायत पर डीपीआरओ राजेश कुमार ने जल्द ही सफाई कर्मी की तैनाती का आश्वासन दिया। सीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि जल जीवन मिशन की पाइपलाइन से जिन घरों में टिल्लू पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा है, वे सभी तत्काल टिल्लू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.