संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर कर अवलोकन किया। उन्होंने सुबह 10.30 बजे सभी कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर को अचानक तलब कर लिया। इस दौरान 15 कर्मचारी शुक्रवार को अनुपस्थित रहे। वहीं एक कर्मचारी 16 जनवरी से अनवरत अनुपस्थित पाया गया। सीडीओ ने सभी का अनुपस्थिति दिवस का वेतन बाधित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ की जांच में ग्राम्य विकास विभाग के पत्रवाहक विशुन देव, कनिष्ठ सहायक निधि जायसवाल अनुपस्थित पाए गए। वहीं कृषि रक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक अजय कुमार त्रिपाठी, प्रा. सहायक अर्जुन चौधरी, पंचायती राज विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्रताप राय, डीसी कृष्ण चन्द्र मिश्र, सफाई कर्मी राजन कुमार, अमित कुमार, संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.