लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- लखीमपुर। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बेहजम के प्राथमिक विद्यालय रतसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्टाफ उपस्थित मिला, विद्यालय के परिसर, कक्षा कक्षों तथा शौचालय की साफ सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। नामांकन के सापेक्ष उपस्थित बहुत अच्छी मिली। विद्यालय साफ सुथरा मिला था। कक्षा 4 मे आशी छात्रा से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई। पुस्तक पढ़ लेने पर शाबाशी दी। इसी के साथ कक्षा 3 मे ब्लैक बोर्ड पर लिखी कविता को श्वेता से पढ़वाया। स्कूल की इस व्यवस्था से खुश हुए सीडीओ ने यहां के प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा को अपने कार्यालय बुलाया। उन्होंने प्रमोद वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीडीओ ने अन्य शिक्षकों से भी प्रमोद वर्मा से सीख लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...