सीडीओ और विकास भवन कर्मचारियों ने की सफाई
प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकास भवन परिसर को शुक्रवार को साफ किया गया। अभियान में खुद सीडीओ हर्षिका सिंह, डीडीओ जीपी कुशवाहा, पीडी डीआरडीए भूपेंद्र सिंह व डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी सहित तमाम अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे। अफसरों ने विकास भवन परिसर में मौजूद कुर्सी, मेज, आलमारी साफ करने के साथ ही जमीन पर झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाया। इस दौरान सभी को प्रेरित किया गया कि वो गंदगी न फैलाएं। स्वच्छ भारत रखना केवल सरकार या प्रशासन की नहीं आम नागरिक की भी जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, डीपीओ सर्वजीत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह में योगाभ्यास की तस्वीरों को साझा करें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.