बाराबंकी, अप्रैल 26 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में सीडीओ आवास के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देवा रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट के नीचे बने कोकोस कैफे के किचन से उठी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किचन से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, लेकिन सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से दुकान में लगी आग, सामान जला घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।होटल मालिक ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल दो फायर सिलेंडरों का इस्तेमाल किया, जिससे आग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.