गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में नवागत मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मंगलवार को विकास भवन में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के आगरा का नगर आयुक्त पद पर स्थानांतरण होने के बाद आलोक प्रसाद की तैनाती की गई है। वह बहराइच में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर सेवाएं दे रहे थे। पहले दिन ही कार्यभार संभालते ही सीडीओ ने विभागीय पत्रावलियों की जांच करते हुए अधिकारियों से परिचित हुये। यह भी पढ़ें- आलोक प्रसाद होंगे नए मुख्य विकास अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...