सीडीएस में 324वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट बने अभय
रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीडीएस परीक्षा-2024 में 324वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने गूलरभोज निवासी अभय कुमार गोस्वामी को सोमवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पूर्व सैनिक लीग ऊधमसिंह नगर की ओर से सम्मानित किया गया। अभय ने पांच सितंबर 2026 को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद थर्ड गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन में कमीशन प्राप्त किया है। गूलरभोज के वार्ड सात, कॉलोनी नंबर दो निवासी अभय ने सितंबर 2025 से ओटीए चेन्नई में एक वर्ष का प्रशिक्षण लिया। पांच सितंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें थर्ड गोरखा राइफल्स की दूसरी बटालियन में कमीशन मिला। उनकी स्कूली शिक्षा रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर से हुई। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.