सीडीएस में चयनित होकर अंकित बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- सुजातपुर बमरौली गांव के अंकित द्विवेदी का चयन सीडीएस के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकित सुभाष चंद्र द्विवेदी के पौत्र और स्व. अवधेश द्विवेदी के पुत्र हैं। अंकित के पिता भी सेना में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते कई वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ही अंकित ने सेना में अधिकारी बनने का सपना संजोया था। पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने अपना सपना साकार किया। अंकित की ट्रेनिंग एक अक्टूबर से चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में शुरू होगी। यह भी पढ़ें- मानस एकेडमी के दो पूर्व छात्रों ने सीडीएस परीक्षा की उत्तीर्ण सोमचंद्र द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, दिवाकर द्विवेदी, श्याम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.