सीडीएस चौहान ने अपने कार्यकाल को बताया संतोषजनक
नई दिल्ली, मई 30 -- सीडीएस जनरल अनिल चौहान शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कहा कि सीडीएस के रूप में उनका कार्यकाल बेहद संतोषजनक था। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के अगले सीडीएस के रूप में रविवार को पदभार संभालेंगे। सीडीएस जनरल चौहान ने शीर्ष सैन्य पद पर तीन साल आठ महीने का कार्यकाल पूरा किया और इस दौरान उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। निवर्तमान सीडीएस ने तीनों सेनाओं की ओर से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद मीडिया से कहा कि मेरा कार्यकाल बेहद संतोषजनक और उत्कृष्ट रहा। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर रहे जनरल चौहान ने सितंबर 2022 में देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर के रूप में पदभार संभाला था। सीडीएस के रूप में जनरल चौहान ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की योजना बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.