सीडीएस के महिला वर्ग में शहर की विरूपाक्षी ने पाई 9वीं रैंक
कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीबीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा विरूपाक्षी पांडेय ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में आल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त की है। विरूपाक्षी एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से घोषित परिणामों में विरूपाक्षी का चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए-महिला) के लिए हुआ है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विरूपाक्षी ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, अर्थशास्त्र विभाग और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दिया। विरूपाक्षी ने बताया कि प्राचार्य के कुशल निर्देशन में कॉलेज परिसर में चल रही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.