सीडीएस अनिल चौहान श्रीनगर पहुंचे, गांव के निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
देहरादून, अप्रैल 17 -- श्रीनगर। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान शुक्रवार सुबह गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित हेलीपेड पहुंचे। जानकारी के अनुसार सीडीएस चौहान देवलगढ़ स्थित सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने गांव गवाणा में निजी समारोह में सम्मलित होंगे। सीडीएस अनिल चौहान के श्रीनगर पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीडीएस बनने के बाद यह उनका अपने गांव का पहला दौरा है। साथ में उनकी पत्नी अनुपमा चौहान भी मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.