मेरठ, मार्च 13 -- जमालपुर गोमा गांव निवासी सीडीआर विभाग में कार्यरत क्लर्क के मोबाइल की स्क्रीन हैक कर क्रेडिट कार्ड से साइबर ठग ने 17 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर थाने पहुंचे पीड़ित क्लर्क ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर थी। थाना साइबर टीम साइबर ठग की तलाश में जुटी है। जमालपुर गोमा निवासी अर्पण ने बताया कि उसके मोबाइल पर मैसेज की एक एपीके फाइल आई थी। उसने मैसेज खोलकर पढा, जिसमें डेबिट कार्ड के बकाया पोंइट की मदद से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की जानकारी दी गई थी। मैसेज पढ़ने के दौरान उसका मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड से 17 हजार रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...