सीडा की आवासीय कालोनी में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
जौनपुर, जून 22 -- सतहरिया (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित आवासीय कालोनी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। निवासियों के अनुसार कूड़ेदान भर जाने के कारण कचरा अब बाहर फैलने लगा है, जिससे चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया है। गंदगी के कारण फैलने वाली तेज दुर्गंध ने कालोनी वासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने पर मजबूर हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बेसहारा पशु यदा कदा इन कूड़ेदानों में मुंह डालकर प्लास्टिक और अन्य कचरा खाते हुए नज़र आते हैं। यह स्थिति न केवल पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि निवासियों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। धीरज कुमार समेत अन्य कालोनी वासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.