लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार,प्रतिनिधि जिले में बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं बाल संरक्षण तंत्र की तत्परता एक बार फिर सामने आई है। बीते बुधवार की रात्रि लगभग 8:45 बजे लातेहार रेलवे स्टेशन पर 24 बच्चों का एक समूह उतरते ही स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के एक साथ होने पर आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय नागरिकों ने तत्काल लातेहार पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई विक्रांत उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और बच्चों से पूछताछ शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बाल संरक्षण समिति (सीडब्ल्यूसी) एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित किया। कुछ ही देर में चाइल्ड हेल्पलाइन के को-ऑर्डिनेटर जयमंगल पासवान एवं काउंसलर अमीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों से विस्तृत जानकारी ली। पूछताछ के दौरान बच्चों...