अयोध्या, फरवरी 6 -- अयोध्या, संवाददाता। रेखा गुप्ता बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में उच्च न्यायालय द्वारा नारी बंदी गृह में आवासित बच्चों के समुचित विकास व देखरेख के संबंध में दिए गए आदेश के अनुपालन में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी द्वारा सदस्यों लल्लन प्रसाद अंबेश, सिद्धार्थ तिवारी के साथ जिला महिला कारागार का निरीक्षण किया व बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य,खेलकूद, पोषण के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जानकारी हुई कि छह वर्ष से कम उम्र के तीन बच्चे अपनी मां के साथ वहां आवासित हैं जिनकी पढ़ाई विद्यालय में व बंदी गृह में नियुक्त अध्यापिका द्वारा कराई जा रही है। अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि तीनों बच्चों का समिति के निर्देश पर डाइट प्लान, वैयक्तिक देखरेख रिपोर्ट बनाई जा चुकी है। बच्चों को अपनी माता के साथ पृथक बैरक में रखने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.