फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को एआरटीओ, टीएसआई की टीम ने वाहन वालों को जागरूक किया। कहा कि सीटबेल्ट लगाकर चलें। स्पीड पर नियंत्रण रखें। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में संयुक्त टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। अभियान में सीओ यातायात अभय वर्मा, एआरटीओ सुभाष राजपूत, टीएसआई सतेंद्र कुमार के साथ रोडवेज के अधिकारी मौजूद रहे। सीओ ने कहा कि कोहरे में चालक वाहन को सावधानी पूर्वक चलायें। बीच सड़क पर बस को रोककर सवारी न बैेठायें और न ही उतारें। चालकों को सुरक्षित यातायात के अन्य नियमभी बताये गये। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने कहा कि नशे में कोई वाहन न चलाये।सीट बेल्ट का प्रयोग करे।सीमित गति के साथ वाहन को चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.