लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से सुएज विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की आदत जीवन और मृत्यु के बीच बड़ा अंतर बना सकती है। अक्सर लोग मानते हैं कि दुर्घटना के समय सीट बेल्ट उन्हें वाहन में फंसा सकती है, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि सीट बेल्ट तेजी से खुलने के लिए ही डिजाइन की जाती है और यह व्यक्ति को वाहन से बाहर फेंके जाने से बचाती है। इस अवसर पर सुएज के हेल्थ एंड सेफ्टी मैनेजर पंकज सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को यात्रा से पहले सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.