सीट पर बैठने को लेकर विवाद के बाद ट्रेन पर पत्थरबाजी
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सीट पर बैठने के विवाद में बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन पर शुक्रवार को पथराव हुआ था। अहिमनपुर हाल्ट स्टेशन पर हुई घटना में पकड़े गए चार आरोपियों को जीआरपी, कैंट ने रविवार को जेल भेज दिया। 28 अगस्त को बनारस से प्रयागराज रामबाग जा रही मेमू ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रेन में सवार महिलाओं पर कागज के टुकड़े भी फेंके गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवकों ने फोन करके अहिमनपुर हाल्ट पर अपने साथियों को बुला लिया। ट्रेन के पहुंचते ही इन लोगों ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के शीशे टूट गए थे और यात्रियों में दहशत फैल गई थी। किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुट गईं और छह लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.