हरिद्वार, मार्च 7 -- हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन में सीट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को रेलवे पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर हरिद्वार कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस गिरोह के अब तक चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों से ठगी के शिकार युवक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। शनिवार को एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि बीते कुछ समय से रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों और यात्रियों के साथ ठगी की घटनाएं सामने आ रही थीं। अयोध्या के मंझनपुर निवासी मनोज कुमार तिवारी ने गत 24 जनवरी को जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 31 दिसंबर 2025 को वह हरिद्वार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.