शाहजहांपुर, अप्रैल 2 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार को सीट पर बैठने को लेकर वकीलों में महाभारत हो गई। भरी कचहरी में में दो पक्षों के वकीलों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। जिसके हाथ में जो आया उसी से हमला बोल दिया। वकीलों ने कुर्सियों के पैर तोड़कर एक-दूसरे को पीटा। फाइलें तक फाड़कर फेंक दीं। वकीलों की मारपीट के दौरान कचहरी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित वकील ने सदर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भवन के बरामदे में गेट के पास अधिवक्ता वंशीलाल की सीट है। इसपर उनके जूनियर प्रदीप और परिवार के सदस्य बैठते हैं। इसके पीछे अधिवक्ता रामकुमार त्रिवेदी की सीट है। इसी स्थान को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों में कहास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.