बदायूं, मार्च 4 -- बदायूं, संवाददाता। होली का पर्व मनाने के लिए मंगलवार की शाम तक लोग घर लौटते रहे। सुबह के समय दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ दिखाई दी, लेकिन शाम के लिए जो बसें आईं उनमें यात्रियों की संख्या कम थी। ज्यादातर लोग पहले ही अपने घरों के लिए वापसी कर चुके थे। होली का पर्व आज मनाया जाएगा। दूरदराज स्थानों पर काम करने वाले लोग एक दिन पहले तक अपने घरों पर वापस आते रहे। मंगलवार की सुबह में दिल्ली से आने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी देखने को मिली, इनमें ज्यादातर वह यात्री थे जो कि परिवार के साथ प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं। यह लोग होली का पर्व मनाने अपने-अपने घरों पर आए हैं। अधिक भीड़ के चलते रोडवेज बसों में तमाम यात्रियों के लिए सीट नहीं मिली और उन्हें खड़े होकर सफर तय करना पड़ा। रोडवेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.