मथुरा, मार्च 28 -- बयाना अलवर पेसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर शुक्रवार की रात महिला अधिवक्ता व उसकी पुत्री के साथ यात्रियों ने मारपीट कर दी। महिला अधिवक्ता ने चार लोगों के खिलाफ जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। बयाना-अलवर पेसेंजर ट्रेन में थाना हाइवे क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी महिला अधिवक्ता सुमन यादव अपने परिवार के साथ मथुरा आने के लिए सवार हुई थीं। ट्रेन में सीट को लेकर महिला अधिवक्ता का जयपुर निवासी वेद प्रकाश आदि से विवाद हो गया। वेद प्रकाश व उसके साथियों ने महिला अधिवक्ता और उनकी पुत्री के साथ लात घूंसों से मारपीट कर दी। ट्रेन में हुई मारपीट की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई। ट्रेन रात करीब 9 बजे मथुरा जंक्शन पहुंची। ट्रेन में मारपीट की सूचना महिला अधिवक्ता ने अ...