सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट
समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच मारपीट हो गयी। घटना उस समय हुई जब एक परिवार के सदस्य पटना जाने के लिए ट्रेन के कोच में सवार हुये। इसी दौरान सीट पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो ट्रेन में चढ़ने के बाद फिर बढ़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर रेल पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। रेल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आगे के लिए रवाना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.