शामली, जनवरी 22 -- जिला बार एसोसिएशन में सीट आवंटन को लेकर भेदभाव का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। पीड़ित अधिवक्ता समराना एडवोकेट ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा अधिवक्ताओं को ही सीटें आवंटित की जा रही हैं। अधिवक्ता ने बताया कि वह सम्मानित अधिवक्ता होने के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन के आजीवन सदस्य हैं, इसके बावजूद अब तक उन्हें सीट आवंटित नहीं की गई है। आरोप है कि उनसे कम योग्यता रखने वाले अथवा बाहरी बार से जुड़े कुछ अधिवक्ताओं को सीटें दे दी गई हैं, जो नियमों के विपरीत है।समराना एडवोकेट का कहना है कि पिछले एक माह से उन्हें लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन कलेक्ट्रेट के कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.